मरीजों की सेवा और जरूरतमंदों की मदद के उद्देश्य से बांदा रोटी बैंक सोसाइटी की महिला टीम ने रविवार को महिला जिला चिकित्सालय में सेवा कार्य किया। टीम की सदस्यों ने करीब एक सैकड़ा मरीजों और उनके तीमारदारों को फल, बिस्किट आदि वितरित किए।
संगठन मंत्री प्रीति शिवहरे की अध्यक्षता और सदस्य रश्मि सिंह के नेतृत्व में आयोजित सेवा कार्यक्रम सोसाइटी के संरक्षक शेख सादी जमा व सह संरक्षक चंद्रमौली भारद्वाज के संरक्षण में हुआ। महिला जिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनीता सिंह के निर्देशन में अस्पताल स्टाफ ने भी कार्यक्रम में सहयोग किया। मरीजों को अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
फल-बिस्किट वितरण के दौरान महिला टीम की शाखा प्रमुख शहाना खान ने मरीजों और तीमारदारों को उनके मौलिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का उचित लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। टीम के सदस्यों ने मरीजों से बातचीत कर उनकी जरूरतों की जानकारी भी ली।
कार्यक्रम के दौरान बांदा रोटी बैंक के वरिष्ठ प्रवक्ता संजय काकोनियां ने अस्पताल स्टाफ, टीम के सदस्यों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा के लिए संस्था की ओर से इस तरह के सेवा कार्य लगातार किए जा रहे हैं। सेवा में जुटे पदाधिकारी और सदस्य
कार्यक्रम में संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रिजवान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, संगठन मंत्री सुनील सक्सेना, वरिष्ठ प्रवक्ता संजय काकोनियां, कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम, महिला संगठन मंत्री प्रीति शिवहरे, महिला शाखा प्रमुख शहाना खान, शाखा प्रमुख ईदगाह नसीर खान, शाखा प्रमुख खाईपार जगदीश श्रीवास, उप शाखा प्रमुख मर्दन नाका निहाल खान, सदस्य रश्मि सिंह और सचिन साहू आदि मौजूद रहे।