लखनऊ-मानसरोवर मार्केट में महिला की सिर कूचकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

SHARE:

मानसरोवर मार्केट में महिला की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र के बारा बिरवा स्थित मानसरोवर मार्केट में राधा नाम की महिला का शव मिला। पुलिस के मुताबिक राधा बल्दीखेड़ा की रहने वाली थी और करीब तीन वर्षों से मानसरोवर मार्केट के आसपास ही रहती थी। वह अक्सर शराब के नशे में घूमती दिखाई देती थी और रात में मार्केट की खाली पड़ी दुकानों में सो जाती थी।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही महिला के संपर्क में रहने वाले लोगों की जानकारी जुटाकर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस हत्या के कारण और वारदात में शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई