बरेली-कुंडल छिनैती के तीन आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

SHARE:

कुंडल छिनैती की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार तड़के पुलिस की आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
जनपद बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में नौ सितंबर की सुबह महिला अपनी बेटी और पड़ोसन के साथ मंदिर जा रही थी। मॉडल टाउन गेट के पास पीछे से आए युवक ने झपट्टा मारकर उसके दोनों कुंडल छीन लिए थे। इसके बाद आरोपी बाइक सवार साथी के साथ मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश की। मंगलवार तड़के भरतौल रोड स्थित एफसीआई गोदाम के पास संदिग्ध वाहन और लोगों की चेकिंग के दौरान पुलिस की आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक फायरिंग के दौरान अजय मिश्रा के पैर में गोली लगी। पुलिस ने अजय मिश्रा के अलावा पिंटू मिश्रा और तरुण उर्फ आकाश निवासी नई बस्ती, फतेहगंज पूर्वी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीने गए दोनों कुंडल, दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस, दो खोखे और वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर प्लेट की पल्सर बाइक बरामद की है। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई