बाँदा-58 लाख की लागत से बाईपास और पुलों पर लगेगी सुरक्षा जाली

SHARE:

बाईपास मार्गों और नदी के पुलों पर आवागमन करने वाले लोगों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। करीब 58 लाख रुपये की लागत से पुलों और बाईपास के किनारों पर सुरक्षा जाली लगाने का काम शुरू कराया गया है। इससे दुर्घटनाओं की आशंका कम होने के साथ संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है।
जिलाधिकारी अमित आसेरी के निर्देशन में बांदा विकास प्राधिकरण की ओर से यह कार्य शुरू कराया गया है। बाईपास और नदी के पुलों के दोनों ओर किनारों पर सुरक्षा जाली लगाई जाएगी। इसका उद्देश्य राहगीरों और वाहन चालकों को अतिरिक्त सुरक्षा उपलब्ध कराना है। प्रशासन के मुताबिक पुलों पर जाली लगने से पैदल यात्रियों के लिए भी सुरक्षित वातावरण बनेगा। इसके अलावा पुलों से नदी में कूदने जैसी घटनाओं को रोकने में भी सुरक्षा जाली मददगार साबित हो सकती है। संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए इस कार्य को प्राथमिकता दी गई है।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जाली लगाने का काम गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया जाए। साथ ही इसे तय समय सीमा में पूरा करने और कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया है।
जनसुरक्षा को प्राथमिकता
जिलाधिकारी अमित आसेरी ने कहा कि जनसुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। आवश्यकता के अनुसार ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे आमजन को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
संवेदनशील स्थलों पर बढ़ेगी सुरक्षा
सुरक्षा जाली लगने के बाद पुलों और बाईपास मार्गों के किनारों पर सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत होगी। प्रशासन का लक्ष्य दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करने के साथ ऐसे संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा उपायों को प्रभावी बनाना है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई