बाँदा-भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

SHARE:

भारतीय जनता पार्टी के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत में कार्यकर्ताओं ने भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे पदाधिकारियों का रास्ते में कई स्थानों पर पुष्पवर्षा, माला, अंगवस्त्र और पटका पहनाकर जोरदार अभिनंदन किया गया।
बांदा में भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र कार्यसमिति में नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश नाथ दीक्षित और क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य रामपाल प्रजापति के स्वागत में कार्यक्रम आयोजित किया गया। फतेहपुर सीमा स्थित बेंदा घाट से सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ स्वागत यात्रा शुरू हुई। बेंदा, तिंदवारी, महोखर, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पुल और बड़ा बाईपास सहित विभिन्न स्थानों पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। कालू कुआं चौराहे पर वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद बिजलीखेड़ा में अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर अखिलेश नाथ दीक्षित और रामपाल प्रजापति का स्वागत किया। पुलिस लाइन में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कचहरी स्थित अंबेडकर पार्क में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद संकट मोचन मंदिर में दर्शन-पूजन किया गया। पुलिस लाइन तिराहे पर सभासद कैलाश अनुरागी ने टीम के साथ स्वागत किया।

पार्टी कार्यालय में हुआ मुख्य स्वागत समारोह
पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत की अध्यक्षता में मुख्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा ने किया। मंच पर मौजूद वरिष्ठ पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने अखिलेश नाथ दीक्षित एवं रामपाल प्रजापति का स्वागत-अभिनंदन किया और संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। स्वागत समारोह में झांसी-प्रयागराज क्षेत्र के शिक्षक एमएलसी एवं विधान परिषद सदस्य बाबूलाल तिवारी का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों, संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया। नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश नाथ दीक्षित और क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य रामपाल प्रजापति के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया।कार्यक्रम में नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश नाथ दीक्षित, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य रामपाल प्रजापति, जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, अयोध्या सिंह पटेल, संतोष गुप्ता, अखिलेश श्रीवास्तव, अशोक त्रिपाठी जीतू, इंद्रपाल पटेल, जगराम सिंह, बालमुकुंद शुक्ला, लवलेश सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासु, शिक्षक एमएलसी बाबूलाल तिवारी, जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा, कैलाश अनुरागी, आलोक दक्ष, कृष्णचंद्र प्रजापति, ओमप्रकाश प्रजापति, रमेशचंद्र प्रजापति, अनिल कुमार, अशोक प्रजापति, राजू प्रजापति, दीपक प्रजापति, लोकदत्त प्रजापति, प्रदीप कुमार प्रजापति सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई