बाँदा-बाइक शोरूम में लगी भीषण आग, धू-धूकर जलीं नई गाड़ियां

SHARE:

देर रात बाइक शोरूम में अचानक भीषण आग लगने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और शोरूम से तेज लपटों के साथ धुएं का गुबार उठने लगा। आग की चपेट में आने से शोरूम में खड़ी कई नई गाड़ियां जलकर खाक हो गईं।
बांदा के नगर कोतवाली क्षेत्र के कालू कुआं चौकी अंतर्गत मयूर मोटर्स के बाइक शोरूम में सोमवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर तक दिखाई दे रही थीं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए शोरूम के अंदर मौजूद कई वाहनों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बावजूद आग की चपेट में आने से कई नई गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। आग से शोरूम और उसमें रखी संपत्ति को भारी नुकसान होने का अनुमान है। प्रारंभिक रिपोर्ट में लाखो की संपत्ति प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। आग के कारण शोरूम के आसपास धुएं का घना गुबार छा गया, जिससे राहत और बचाव कार्य में भी परेशानी हुई। पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
कई नई गाड़ियां आग में जलीं
शोरूम के अंदर खड़ी कई नई गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं। दमकल कर्मियों ने समय रहते कुछ वाहनों को बाहर निकालकर सुरक्षित कर लिया। आग से हुए वास्तविक नुकसान का आकलन जांच और सर्वे के बाद स्पष्ट होगा।
आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं
आग किन परिस्थितियों में लगी, इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आग के कारणों और कुल नुकसान का आकलन जांच पूरी होने के बाद सामने आएगा।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई