बाँदा-बैंकों और एटीएम के आसपास पुलिस की सख्त निगरानी, संदिग्धों की हुई जांच

SHARE:

बैंकों, एटीएम और वित्तीय संस्थानों के आसपास आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सोमवार को पुलिस ने विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच करने के साथ ही बैंक और एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था भी परखी गई।

बांदा में पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस. के आदेश पर पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण में सोमवार को यह अभियान चलाया गया। जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने बैंक शाखाओं, एटीएम और अन्य वित्तीय संस्थानों का निरीक्षण किया। पुलिस ने बैंक परिसरों में लगे सीसीटीवी कैमरे, आपातकालीन अलार्म सिस्टम, अग्निशामक यंत्र और आपातकालीन निकास मार्ग समेत अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की। बैंक प्रबंधकों और सुरक्षा कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही सीसीटीवी कैमरों को 24 घंटे सक्रिय रखने को कहा गया।
संदिग्धों और वाहनों की हुई जांच
अभियान के दौरान बैंकों और एटीएम के आसपास संदिग्ध तरीके से खड़े अथवा घूम रहे लोगों और वाहनों को रोककर पूछताछ की गई। संदिग्ध पाए गए व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। पुलिस ने अनावश्यक रूप से बैंक परिसर या आसपास रुकने वालों को चेतावनी दी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
पार्किंग व्यवस्था पर भी दिया जोर
पुलिस ने बैंक सुरक्षा कर्मियों को ग्राहकों के वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा कराने के निर्देश दिए। इससे यातायात व्यवस्था बेहतर रखने के साथ वाहन चोरी जैसी घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई