बाँदा-2.7 किलो गांजे के साथ दबोचा गया शातिर, तीन पुराने मुकदमों का भी खुलासा

SHARE:

अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो 700 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद किया। जांच में आरोपी का पहले से आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।
जिले के थाना बिसंडा क्षेत्र में 03/04 सितंबर की देर रात पुलिस बांदा-बिसंडा मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खुरहंड मोड़ के पास पुलिस ने पुनीत पुत्र राममिलन निवासी ग्राम महावीर का पुरवा अंश बिलगांव, थाना बिसंडा को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 2 किलो 700 ग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ।
गांजा बरामद होते ही एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई
पुलिस ने बरामद गांजे को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना बिसंडा में मु0अ0सं0 406/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।
तीन मुकदमों में दर्ज है आरोपी का नाम
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार पुनीत के खिलाफ थाना बिसंडा में पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2022 में धारा 326/504/506 भादवि, वर्ष 2023 में धारा 323/504/506 भादवि तथा वर्ष 2025 में धारा 115(2)/351(3)/352 बीएनएस के तहत मुकदमे शामिल हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश तिवारी, उपनिरीक्षक गौरव कुमार मिश्रा, कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह और कांस्टेबल संगम यादव शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई