दिल्ली-चलती स्लीपर बस में किशोरी से दरिंदगी, चालक-कंडक्टर गिरफ्तार

SHARE:

चलती स्लीपर बस में किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में बस के चालक और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल बस को भी कब्जे में लिया गया है।
दिल्ली में सामने आए इस मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी चालक और कंडक्टर कानपुर देहात के रहने वाले बताए गए हैं। बस कंपनी के मैनेजर के अनुसार दोनों करीब दो साल से काम कर रहे थे। पुलिस को उनके आधार कार्ड भी सौंपे गए हैं।
मैनपुरी की रहने वाली है पीड़िता
पीड़िता मैनपुरी जिले की रहने वाली और 11वीं कक्षा की छात्रा है। रिपोर्ट के मुताबिक वह तीन अगस्त को घर से बिना बताए निकली थी। पढ़ाई को लेकर मां की डांट से नाराज होकर वह नोएडा सेक्टर-63 में रहने वाले अपने चचेरे भाई के घर जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान उसने ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जाने वाली स्लीपर बस में सफर किया। आरोप है कि चार अगस्त को बस में ही चालक और कंडक्टर ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामला कश्मीरी गेट थाना क्षेत्र का बताया गया है।
मरम्मत के लिए दिल्ली भेजी गई थी बस
बस कंपनी के मैनेजर मोनू गुप्ता के अनुसार वारदात वाली बस को मरम्मत के लिए दिल्ली के तिमारपुर भेजा गया था। अगले दिन प्रशासन ने बस को जब्त कर लिया और चालक-कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बस को भी अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई