कानपुर-देखते ही देखते धंस गई जमीन, गहरे गड्ढे में समाई युवती

SHARE:

रक्षाबंधन की तैयारियों के बीच एक घर में उस समय अफरातफरी मच गई, जब आंगन की जमीन अचानक धंस गई और युवती उसमें समा गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। युवती को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया।
कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर गांव में यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब सात बजे हुआ। विनोद सविता की 18 वर्षीय बेटी यशी सुबह रक्षाबंधन की तैयारियों में लगी थी। वह नहाने के बाद बाथरूम से बाहर निकली और कजलिया तालाब में प्रवाहित करने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान आंगन में अचानक बड़ा गड्ढा बन गया और युवती उसमें गिर गई।
तीन साल पहले कराई गई थी बोरिंग
यशी के पिता विनोद के मुताबिक, करीब तीन वर्ष पहले घर के अंदर बोरिंग कराने का प्रयास किया गया था, लेकिन बोरिंग सफल नहीं हुई थी। इसके बाद घर के बाहर बोरिंग कराई गई थी। शुक्रवार सुबह अचानक जमीन धंसने से यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को सूचना दी गई। आसपास के ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर जुट गई।
बचाव अभियान में जुटी टीमें
युवती को गड्ढे से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने बचाव अभियान शुरू किया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं और सभी की नजर बचाव अभियान पर टिकी हुई है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई