बाँदा-घर में चल रहा था कच्ची शराब का धंधा, पुलिस ने मारा छापा

SHARE:

रक्षाबंधन त्योहार के मद्देनजर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के बीच पुलिस ने अवैध कच्ची देशी शराब के निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 12 लीटर तैयार कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। करीब 60 किलोग्राम लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।
जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के छाबनी डेरा मजरा कनवारा गांव में पुलिस को गश्त और चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि रामबली के घर में अवैध कच्ची देशी शराब का निर्माण किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही शराब तैयार करने में जुटे तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार मौके से 12 लीटर अवैध निर्मित कच्ची देशी शराब, शराब बनाने के उपकरण और करीब 60 किलोग्राम लहन बरामद हुआ। बरामद लहन को पुलिस ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। कार्रवाई के संबंध में थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 428/26, धारा 60(2) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री और निष्कर्षण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग की जा रही है।
तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े
गिरफ्तार आरोपियों में रामबली पुत्र बद्री, रामभवन पुत्र रामशरण और रामजियावन पुत्र रामाधार, सभी निवासी छाबनी डेरा मजरा कनवारा, थाना कोतवाली नगर, बांदा शामिल हैं।
शराब बनाने का सामान भी बरामद
पुलिस ने मौके से एक टीन, एक कनस्तर, पतीला, कुप्पी, प्लास्टिक की पाइप, कीप और डिब्बे समेत अन्य उपकरण बरामद किए। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दीपक सैनी, हेड कांस्टेबल राघवेन्द्र सिंह, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह और कांस्टेबल ऋषभ सोनी शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई