गोरखपुर-45 मुकदमों का आरोपी गुड्डू दाढ़ी गिरफ्तार, 75 हजार का था इनाम

SHARE:

करीब दो दशक से अपराध की दुनिया में सक्रिय शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, हथियार और मादक पदार्थों से जुड़े मुकदमे दर्ज हैं। कई जिलों में वांछित आरोपी पर कुल 75 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र के भरोहिया निवासी करीब 45 वर्षीय गुड्डू दाढ़ी उर्फ गुड्डू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर गोरखपुर में 50 हजार और सिद्धार्थनगर में 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। संतकबीरनगर की अदालत उसे मफरूर घोषित कर चुकी है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ गोरखपुर समेत आसपास के जिलों में करीब 45 मुकदमे दर्ज हैं और अन्य जिलों के मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक गुड्डू के आपराधिक इतिहास में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के मामले शामिल हैं। पीपीगंज थाने में उसके खिलाफ वर्ष 2004 से लगातार मुकदमे दर्ज होते रहे हैं। वर्ष 2004 में हत्या, मारपीट और घर में घुसने का मामला दर्ज हुआ था, जबकि 2005 में लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हुए। वर्ष 2008 में हत्या, साक्ष्य मिटाने और अपहरण से संबंधित मामला भी दर्ज हुआ।
कई जिलों में फैला आपराधिक नेटवर्क
वर्ष 2009 में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ। इसके बाद वर्ष 2016 में आर्म्स एक्ट और वर्ष 2023 में लूट, चोरी व गैंगस्टर एक्ट के मामले दर्ज हुए। पुलिस अब दूसरे जिलों में दर्ज मुकदमों का भी ब्योरा जुटा रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम आनंद और पीपीगंज थाने की पुलिस टीम शामिल रही।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई