लखनऊ-प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल, दो मंडलायुक्त समेत 17 वरिष्ठ अफसरों के तबादले

SHARE:

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया है। शासन ने दो मंडलायुक्तों समेत 17 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए हैं। कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
लखनऊ में जारी आदेश के अनुसार, अलीगढ़ की मंडलायुक्त संगीता सिंह को मुरादाबाद मंडल का मंडलायुक्त बनाया गया है। प्रयागराज राजस्व परिषद के सदस्य (न्यायिक) ओम प्रकाश आर्य को अलीगढ़ का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। लंबे समय से प्रतीक्षारत आईएएस अधिकारी अमृत पाल कौर को संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड के पद पर तैनाती दी गई है।
नियोजन और ग्राम विकास विभाग में भी बदलाव
जल निगम (ग्रामीण) के प्रबंध निदेशक डा. राज शेखर को सचिव, नियोजन विभाग तथा महानिदेशक, अर्थ एवं संख्या की जिम्मेदारी दी गई है। सहकारिता विभाग के आयुक्त एवं निबंधक योगेश कुमार को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) बनाया गया है। सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग रहे कुमार प्रेशान्त को आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता बनाया गया है।
आयुक्त ग्राम विकास एवं सचिव ग्राम विकास विभाग गौरी शंकर प्रियदर्शी को महानिदेशक, आयुष एवं मिशन निदेशक, राष्ट्रीय आयुष मिशन के पद पर भेजा गया है। समाज कल्याण विभाग के सचिव प्रमोद कुमार उपाध्याय को नया आयुक्त ग्राम विकास बनाया गया है।
जल निगम (नगरीय) की जिम्मेदारी में बदलाव
नगर विकास विभाग के सचिव और जल निगम (नगरीय) के प्रबंध निदेशक तथा राज्य मिशन निदेशक (अमृत) रवीन्द्र कुमार को इन पदों से अवमुक्त कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं नियोजन सचिव मासूम अली सरवर को जल निगम (नगरीय) के प्रबंध निदेशक तथा राज्य मिशन निदेशक, अमृत का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उन्हें नियोजन सचिव तथा महानिदेशक अर्थ एवं संख्या के पद से मुक्त किया गया है। आयुष महानिदेशक चैत्रा वी. को सदस्य (प्रशासनिक), राजस्व परिषद, लखनऊ के पद पर तैनाती दी गई है।
सचिवालय प्रशासन और विशेष सचिव स्तर पर भी बदलाव
सचिवालय प्रशासन विभाग के सचिव गुर्राला श्रीनिवासुलु को सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग बनाया गया है। विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा देवेन्द्र कुमार पाण्डेय को विशेष सचिव, उपभोक्ता मामले विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव विवेक श्रीवास्तव को विशेष सचिव, पशुधन विभाग बनाया गया है। उच्च शिक्षा विभाग के सचिव अमृत त्रिपाठी को सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज के पद पर भेजा गया है। वहीं, प्रयागराज राजस्व परिषद के सदस्य (न्यायिक) ओम प्रकाश राय को विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सहकारी चीनी मिल्स संघ के संयुक्त प्रबंध निदेशक एवं अपर आबकारी आयुक्त नवनीत सेहारा को चीनी मिल्स संघ के पद से अवमुक्त कर दिया गया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई