बाँदा-घर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की पायल और नकदी बरामद

SHARE:

घर में घुसकर आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की पायल और चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया है।
जनपद के थाना गिरवां क्षेत्र में 27 जुलाई को ओमप्रकाश ने पुलिस को सूचना दी थी कि अज्ञात चोरों ने उनके घर में रखे आभूषण चोरी कर लिए हैं। सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। 20 अगस्त को गिरवां पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर खुरण्ड रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास से आरोपी केजरीवाल उर्फ अजय पुत्र जगरुप निवासी ग्राम अर्जुनाह, थाना गिरवां को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि आरोपी के कब्जे से चोरी की एक जोड़ी पायल तथा चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त 1200 रुपये बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना गिरवां में मुकदमा अपराध संख्या 242/26, धारा 331(4), 305 और 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।
जेवरात के अलावा बरामद हुई नगदी
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक जोड़ी चोरी की पायल और 1200 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान केजरीवाल उर्फ अजय पुत्र जगरुप निवासी ग्राम अर्जुनाह थाना गिरवां के रूप में हुई है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवरतन गुप्ता, कांस्टेबल अभिनव सिंह और कांस्टेबल अमित कुमार यादव शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई