बाँदा-स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे स्टेशन पर चला सघन चेकिंग अभियान

SHARE:

स्वतंत्रता दिवस और आगामी त्योहारों को देखते हुए रेलवे स्टेशन बांदा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शनिवार को सघन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यात्रियों को जागरूक करने के साथ मौजूद लोगों से पूंछताछ भी की गई।
प्रभारी निरीक्षक सुरुचि द्विवेदी ने हमराह स्टाफ के साथ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, विश्रामालय, बुकिंग हाल और ट्रेनों में यात्रियों के सामान की गहनता से जांच की। इस दौरान संदिग्ध वस्तुओं और गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। चेकिंग के दौरान ट्रेनों में ज्वलनशील, विस्फोटक पदार्थों के साथ अन्य प्रतिबंधित और संदिग्ध वस्तुओं की तलाश की गई। यात्रियों को जहरखुरानी से बचाव के लिए जागरूक करते हुए अनजान व्यक्ति से किसी भी तरह की खान-पान सामग्री नहीं लेने की अपील की गई। साथ ही यात्रियों को ट्रेन में ज्वलनशील अथवा विस्फोटक पदार्थ लेकर यात्रा न करने की हिदायत दी गई। रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों से अपील की कि स्टेशन या ट्रेन में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल रेलवे सुरक्षा बल या रेलवे अधिकारियों को दें। इसके लिए टोल फ्री नंबर 139 पर सूचना देने के संबंध में भी यात्रियों को जागरूक किया गया। अभियान के दौरान ट्रेन नंबर 26506, 14116 और 12447 को विशेष रूप से चेक कर रवाना किया गया। चेकिंग और निगरानी के दौरान कोई संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि सामने नहीं आई। अधिकारियों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस और आगामी त्योहारों के मद्देनजर स्टेशन और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता एवं निगरानी लगातार जारी रहेगी। प्रभारी निरीक्षक सुरुचि दुवेदी ने कहा कि सतर्कता को लेकर आगे भी अभियान जारी रहेगा।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई