बाँदा-एनसीसी कैडेटों को वितरित किए गए ए और बी प्रमाण पत्र

SHARE:

एनसीसी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले कैंडिडेट्सो को ए और बी प्रमाण पत्र वितरित किये गए। साथ ही अतिथियों द्वारा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में बुधवार को वर्ष 2026 में एनसीसी ए और बी प्रमाणपत्र परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले कैडेटों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने कैडेटों का उत्साहवर्धन करते हुए एनसीसी को अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करने वाला महत्वपूर्ण संगठन बताया। उन्होंने कहा कि एनसीसी देश की दूसरी रक्षा पंक्ति के रूप में कार्य करने वाला एक बड़ा वर्दीधारी संगठन है, जो भारतीय सेना की मजबूत आधारशिला माना जाता है। उन्होंने कहा कि एनसीसी के ए और बी प्रमाणपत्र विभिन्न रक्षा एवं अन्य सरकारी सेवाओं में युवाओं को लाभ प्रदान करते हैं। साथ ही कैडेट समाज में भी नेतृत्वकारी भूमिका निभाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकते हैं। अतिथियों ने सफल कैडेटों को प्रमाणपत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र सेवा और अनुशासन के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम में एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट राम प्रसाद, एनसीसी अधिकारी कमलेश कुमार,सूबेदार राजेंद्र प्रसाद तथा हवलदार सुरेश बुद्धा आदि मौजूद रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई