कानपुर-विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला,दो सिपाही घायल

SHARE:

विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। वर्दी फाड़ने के साथ पुलिस को दौड़ाकर पीटा। जिसमें दो सिपाही घायल हो गए हैं।
कानपुर में चौबेपुर के भवानीपुर गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में हो रहे विवाद को सुलझाने पहुंची बिठूर की पीआरवी 9156 पर ग्रामीणों ने पथराव कर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। विरोध करने पर गाड़ी में मौजूद सिपाहियों को दौड़ा-दौड़ाकर कर पीटा। इस दौरान उनका गिरेबां पकड़कर वर्दी फाड़ डाली। दुस्साहसिक वारदात में दो सिपाही घायल हो गए। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचने के बाद सिपाहियों ने अपनी जान बचाई। पुलिस पर हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। बताया गया कि भवानीपुर गांव में शुक्रवार वीरेंद्र और राहुल के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों के आमने-सामने आ जाने पर सूचना पर बिठूर क्षेत्र की पीआरबी के सिपाही अरविंद और अनूप मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास करने लगे। उन्हें साथ थाने ले जाने लगे। इसी दौरान ग्रामीण उग्र हो गए। महिलाओं समेत बड़ी संख्या में लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया और पथराव शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए सिपाहियों को पीछे हटना पड़ा, लेकिन भीड़ ने उनका पीछा करते हुए हमला जारी रखा। पथराव में दोनों सिपाही घायल हो गए, जबकि पीआरवी वाहन के शीशे चकनाचूर हो गए। एक पक्ष की ओर के पुरुष, महिलाओं ने दोनों सिपाहियों को गालीगलौज करते हुए लात-घूंसों और चप्पलों से पीटा। उनकी वर्दी फाड़ दी। इसका 20 सेकंड का एक वीडियो वायरल रहा। हालात बिगड़ने की सूचना पर थाने से अतिरिक्त बल मौके पर पहुंचा। चंगुल में फंसे घायल सिपाहियों को भीड़ बचाकर अस्पताल भेजा। घटना के बाद सभी आरोपी घरों में ताला डालकर भाग निकले। गांव में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दिया गया है। एसीपी बिल्हौर अंकित कुमार ने बताया कि भवानीपुर में जमीन को लेकर हो रहे दो पक्षों के विवाद को सुलझाने के लिए बिठूर क्षेत्र की पीआरवी गई थी।
वहां ग्रामीणों ने पुलिस से धक्कामुक्की, अभद्रता और गालीगलौज की। प्रकरण में सिपाही अनूप की तहरीर पर वीरेंद्र, उसकी पत्नी, बेटी और बेटा नरेंद्र के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस टीम ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई