बाँदा-चोरी के माल तथा तमंचे के साथ पकड़ा गया मैनपुरी का चोर

SHARE:

चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने अंतर्जनपदीय चोर को पकड़ा है। जिसके पास चोरी के जेवरात,नगदी के अलावा तमंचा बरामद हुआ है।
प्रभारी निरीक्षक मटौंध दीपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विगत 13 जुलाई की रात थाना क्षेत्र के मोहनपुरवा निवासी इन्द्रजीत प्रजापति के घर मे अज्ञात चोर दीवार फांदकर घर मे घुस गए। घर की अलमारी में रखे जेवरात लेकर फरार हो गए। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज करने के बाद चोर की तलाश की जा रही थी। गुरुवार को थाना मटौंध पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान अभियुक्त पिण्टू पुत्र नन्दकिशोर निवासी इन्द्रपुर थाना किसनी जनपद मैनपुरी को गोयरा तिराहा थाना मटौंध के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के चांदी की 1 बिछिया,2 पायल,1 विछुवा वजन,1 तमंचा 12 बोर,1 जिंदा कारतूस,आभूषण बिक्री के 2900 नगद रुपये बरामद हुये है। गिरफ्तार करने वाली टीम में काशीराम यादव,आरक्षी पुष्पेन्द्र कुमार शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई