तेज रफ्तार डीसीएम ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। जिसमें सवार दर्जनों श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंगलवार की सुबह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 43.6 के नजदीक श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से आ रहे डीसीएम ने टक्कर मार दी। जिसमें हमीरपुर जिले के चिकासी थाना क्षेत्र के धरौली गांव निवासी धर्मेंद्र (25),मधु (35),निधि (26), रामजीता (65), सुंदरी (45), निशा (28), पिंकी (35), शिवानी(20), रोहित (28), मनोज (22), अंशुल (18), मानवेंद्र (27) और पवन (32) घायल हो गए। बताया गया कि घायल ट्रैक्टर ट्राली में बैठकर अमावस्या में कामतानाथ के दर्शन करने चित्रकूट जा रहे थे। सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची। घायलों को आनन फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।