समाजसेवी ने जेडीयू के दामन थामा है। प्रदेश उपाध्यक्ष की मौजूदगी में समाजसेवी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई।इसके साथ ही पार्टी ने नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है।
जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) उत्तर प्रदेश की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी शालिनी सिंह पटेल तथा जेडीयू महिला जिला अध्यक्ष पिंकी प्रजापति की उपस्थिति में समाजसेवी शुभांशी गुप्ता ने जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें जेडीयू महिला प्रकोष्ठ, नगर अध्यक्ष (बांदा) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर शालिनी सिंह पटेल ने कहा कि शुभांशी गुप्ता लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़ी रही हैं और उनके पार्टी से जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी को पूर्ण विश्वास है कि वह पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ संगठन को मजबूत करेंगी और अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगी। महिला जिला अध्यक्ष पिंकी प्रजापति ने कहा कि जेडीयू समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और समाजसेवा की भावना रखने वाले लोगों का पार्टी में हमेशा स्वागत है। पार्टी नेतृत्व ने शुभांशी गुप्ता के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की जनहितकारी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगी तथा जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाकर उनके समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करेंगी।