दिल्ली-बेरोजगारी से परेशान पति ने तवा मारकर की पत्नी की हत्या

SHARE:

बेरोजगारी के साथ आर्थिक तंगी से परेशान पति ने तवे से हमला कर पत्नी की नृशंस हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह खुद थाने पहुंच गया।
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो महीने से बेरोजगार और मानसिक तनाव से जूझ रहे एक 48 वर्षीय व्यक्ति ने मामूली घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी की रोटी बनाने वाले तवे से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, नजफगढ़ के गोपाल नगर निवासी दिनेश पटेल (48) रविवार सुबह बाबा हरिदास नगर थाने के ड्यूटी ऑफिसर के सामने पेश हुआ। उसने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी सरिता पटेल (43) की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां सरिता का शव मिला। पुलिस ने इलाके को सील कर दिया और एफएसएल व क्राइम यूनिट की टीमों ने मौके से साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी दिनेश ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 2-3 साल से दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल से सिज़ोफ्रेनिया (एक प्रकार की मानसिक बीमारी) का इलाज करा रहा है। पुलिस फिलहाल उसके इस दावे और मेडिकल रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
बेरोजगारी से परेशान था आरोपी
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी दिनेश पहले एक आईटी कंपनी में काम करता था, लेकिन दो महीने पहले उसकी नौकरी छूट गई थी। नौकरी जाने के बाद से वह गंभीर आर्थिक तंगी और तनाव में था। इस वजह से उसका अक्सर अपनी पत्नी से घरेलू मुद्दों पर झगड़ा होता रहता था।आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि शनिवार रात उसका पत्नी से किसी छोटी सी बात पर विवाद हुआ था। गुस्से में आकर उसने रसोई में रखा ‘तवा’ उठाया और अपनी पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई