बाँदा-पुत्र वियोग में महिला ने जहर खाकर की खुदकुशी

SHARE:

पुत्र वियोग में महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कालिंजर थाना क्षेत्र के मसौनी भरतपुर गांव निवासी कमलेश ने बताया कि उसकी 45वर्षीय पत्नी बेटीबाई ने बुधवार की शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालो को जानकारी हो सकी। उसे तत्काल सीएचसी नरैनी में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे रानी दुर्गावती मेंडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति ने बताया कि दो साल पहले उसके पुत्र अरून ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया था। पुत्र की मौत के बाद से बेटी बाई का दिमांगी संतुलन गडबड़ हो गया था। उसका इलाज भी कराया गया। लेकिन फायदा नही हुआ। जब भी किसी के लड़के की शादी का निमंत्रण आता था तो उसे देख कर रो पड़ती यह कहती थी कि मेरा भी पुत्र होता तो मै भी उसकी शादी करती। पुत्र के वियोग में उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसने उसकी मौत हो गई। मृतका अपने पीछे दो पुत्रिया छोड़ गई है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई