जाली नोट के मामले में पिछले 5 सालों से वांटेड चल रहे 25 हजार के ईनामी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद उसे जेल भेज दिया है।
सीओ सदर सौरभ सिंह ने बताया कि वर्ष 2021 में एसटीएफ प्रयागराज द्वारा जाली भारतीय मुद्रा के संचरण करने वाले गिरोह को थाना चिल्ला क्षेत्र में पकड़ा गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना चिल्ला पर एसटीएफ ने अभियोग पंजीकृत कराया गया था। जाली भारतीय मुद्रा के संचरण करने गिरोह का मुख्य अभियुक्त तुषार पुत्र सुभाष चन्द्र निवासी सुरहा थाना कबरई जनपद महोबा हाल मुकाम बजरंग चौक थाना कोतवाली महोबा था। जो काफी समय से फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के द्वारा 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में शनिवार को थाना चिल्ला पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को ग्राम नरी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में आनंद कुमार साहू थानाध्यक्ष चिल्ला,उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह,आरक्षी आकाश पाण्डेय शामिल रहे।