बरेली-जहर खाने से नर्सिंग असिस्टेंट की मौत,घर वालों ने लगाया हत्या का आरोप

SHARE:

जहर खाने से नर्सिंग असिस्टेंट की मौत हो गई। घर वालों ने पत्नी,साली व जीजा के विरुद्ध जहर खिलाने के आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में बाला जी मंदिर के पास के रहने नर्सिंग असिस्टेंट कुलदीप गोस्वामी की मौत हो गई। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। इस मामले में कुलदीप के परिवार ने उनकी पत्नी, साली और साढू के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
आरोप लगाया है कि नर्सिंग असिस्टेंट की पत्नी अपनी बहन और बहनोई के साथ मिलकर उन्हें परेशान करती रहती थी। पत्नी ने 30 जून को महिला थाने में पति कुलदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी। इसी मामले में समझौता करने या माफी मांगने के लिए कुलदीप अपनी साली के घर गए थे, जहां उनकी पत्नी रह रही थी। वहां पर विवाद हुआ और इसके बाद कुलदीप अचेत अवस्था में मिले। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर के मुताबिक उन्होंने जहर खा रखा था। कैंट इंस्पेक्टर संजय धीर ने बताया कि नर्सिंग अस्टिटेंट की पत्नी और तीन अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। परिजनों का आरोप है कि पत्नी ने उनको जहर दिया है। थाना पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भिजवाकर जांच शुरू कर दी है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई