लखनऊ-टीईटी की परीक्षा में पकड़े गए 13 मुन्ना भाई,दूसरे के स्थान पर दे रहे थे परीक्षा

SHARE:

टीआईटी की परीक्षा देते हुए 13 मुन्ना भाई पकड़े गए हैं। यह सभी दूसरे के स्थान पर परीक्षाएं दे रहे थे। वहीं एक अभ्यर्थी मोबाइल से नकल करते पकड़ा गया है।
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) में शुक्रवार को प्रथम पाली में उत्तर प्रदेश में परीक्षार्थियों की उपस्थिति 92.4 फीसदी रही। इस दौरान दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए 13 मुन्नाभाई पकड़ लिए गए। वहीं आगरा के एक केंद्र पर मोबाइल से नकल करते एक नकलची परीक्षार्थी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) के अनुसार प्रथम पाली में सिद्धार्थनगर, बस्ती, मथुरा, अमेठी, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर नगर, गोंडा, बदायूं, अलीगढ़ और उन्नाव में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे मुन्नाभाई पकड़े गए हैं। इसी तरह आगरा के एक परीक्षा केंद्र पर एक परीक्षार्थी मोबाइल से नकल करते हुए पकड़ लिया गया। सभी के खिलाफ नियानुसार कार्रवाई की जा रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई