बाँदा-तमंचे के साथ पकड़ा गया महोबा का युवक

SHARE:

किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े युवक को पुलिस ने तमंचे के साथ पकड़ा है।मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।
बुधवार की देर रात थाना कोतवाली नगर पुलिस को सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र के फात्मा गर्ल्स इंटर कालेज के पास खाली मैदान में एक व्यक्ति के तमंचा लिए मौजूद है। जो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पवन पुत्र जागेश्वर निवासी अकबई थाना खन्ना जनपद महोबा को धर दबोचा। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुए। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में शुभम कौशिक चौकी प्रभारी कालवनगंज,आरक्षी आलोक कुमार शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई