बदायूं-इनकाउंटर में मारा गया बदमाश ढालू

SHARE:

गैंग के साथ किसान के घर मे डकैती डालने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। बदमाश पर 50 हजार का ईनाम घोषित था।
बदायूं में बदमाश जितेंद्र उर्फ ढालू ने अपने गैंग के साथ मई में इस्लामनगर थाना क्षेत्र के किसान निजाकत के घर डकैती डाली। बदमाशों ने किसान के घर दो घंटे तक आतंक मचाया था। जितेंद्र ने गैंग के सात हथियारबंद बदमाशों के साथ परिवार को बंधक बनाकर करीब 19 लाख रुपये की डकैती की थी। विरोध करने पर महिलाओं समेत परिवार के छह लोगों को तमंचों की बट और लाठी डंडों से बेरहमी से पीटा था।बदमाशों ने एक साल के मासूम को गन प्वाइंट पर लेकर घर में तांडव किया था। डकैती की इस वारदात को पुलिस ने लूट में दर्ज किया था। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के मुढ़िया गांव निवासी किसान निजाकत इस्लामनगर कस्बे में बिल्सी-बिसौली मार्ग पर कोल्ड स्टोर के पीछे मकान बनाकर परिवार के साथ रहने लगे थे। 18-19 मई की देर रात बदमाश छत के रास्ते घर में घुसे थे। बदमाशों ने सबसे पहले आंगन में सो रहे निजाकत को दबोचकर तमंचे की बट और लाठी-डंडों से पीटा था। बदमाशों के पीटने पर उनकी चीख सुनकर जागी पुत्रवधू फिजा को भी पीटा था। बदमाशों ने एक वर्षीय बेटे अली रजा को गन प्वाइंट पर लेकर पूरे घर में लूटपाट की थी। घर में मौजूद निजाकत की पत्नी मिस्किन, बेटी शबनम, छोटे भाई की पत्नी नाजिश, 16 वर्षीय अल्तमश को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था। बदमाशों ने सभी के हाथ-पैर बांधे थे। करीब आठ तोला सोने के जेवर, ढाई से तीन किलो चांदी और सवा लाख रुपये की डकैती डाली थी। एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि बदमाश के कब्जे से पिस्टल, एक तमंचा और ढेरों कारतूस के अलावा ज्वैलरी भी बरामद की गई है। अपाचे बाइक भी बरामद की गई है। लाखों की ज्वैलरी की शिनाख्त कराई जा रही है।
बदमाश पर दर्ज हैं एक दर्जन से अधिक मुकदमे
मुठभेड़ में मारे गए बदमाश जितेंद्र के ऊपर नोएडा, दनकौर, अमरोहा, बदायूं सहित कई जनपदों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश जितेंद्र के ऊपर डकैती कांड के बाद एसएसपी बदायूं ने 25000 रुपये का इनाम घोषित किया था, उसके बाद डीआईजी बरेली रेंज अजय कुमार साहनी ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई