बाँदा-चोरी की बैट्री तथा तमंचे के साथ पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर सहित दो अभियुक्त

SHARE:

चोरी की बैट्री के साथ पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सहित दो अभियुक्तों को पकड़ा है। जिनके पास चोरी की बैट्री,नगदी के अलावा,तमंचे बरामद हुए हैं।
सहायक एसपी मेविस सटॉक ने बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मवई वुजुर्ग निवासी सुनील पुत्र लल्लू ने थाना कोतवाली नगर के घर बाहर उसका ई रिक्शा खड़ा था। तभी8 जून की रात चोर उसके रिक्शे के बैट्री चोरी कर ले गए थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए चोरों की तलाश कर रही थी। बुधवार को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखविर की सूचना पर मवई वाईपास ग्राम कनवारा से अभियुक्त राज पुत्र राजेश उर्फ राजू निवासी ग्राम परसौली थाना बबेरु हालमुक़ाम क्योटरा चौराहा थाना कोतवाली नगर,बुद्धविलास पुत्र श्रीचन्द्र निवाली गुरेह थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार किया है। मौके से 02 चोरी की बैट्री एवं चोरी की बैट्री की बिक्री से प्राप्त 1320 रुपये नकद , चोरी की घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल साथ ही अभियुक्त राज पुत्र राजेश की तलाशी के दौरान 01 अवैध तमंचा व 01 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। बताया कि जांच के क्रम मे पाया गया कि अभियुक्त राज पुत्र राजेश एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी है जो पूर्व में भी हत्या,चोरी व अवैध शस्त्रों के मामले मे जेल जा चुका है। गिरफ्तार करने वाली टीम में दीपक कुमार सैनी चौकी प्रभारी विश्वविद्यालय,आरक्षी राघवेन्द्र सिंह,पवन कुमार नायक,जितेन्द्र सिंह,रिषभ सोनी शामिल रहे
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई