बाँदा-प्रेमी के शादी करने से इंकार करने पर युवती ने जहर खाकर की आत्महत्या

SHARE:

प्रेमी के शादी करने से इंकार करने पर युवती ने जहर खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार चित्रकूट जिले के चक जाफर माफी गांव निवासी बेशवती उम्र 18 वर्ष पुत्री टोडरमल ने शनिवार की शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने के कुछ देर बाद जब उसकी हालत बिगड़ी,तब परिजनों ने उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर उसे रानी दुर्गावती मेंडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई मइयादीन ने बताया कि बहन का पडोसी युवक अंकित यादव से पिछले लगभग दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनो परिवार शादी करने के लिए तैयार थे। इसी बीच अंकित के घर वाले उसकी शादी दूसरी जगह तय करने करने लगे। इस बात की जानकारी जब बहन वेशवती को हुई। तो उसने अंकित से बात चीत की। अंकित ने वेशवती से कहा कि अपने घरवालो से दहेज में पांच लाख नगद और एक बाइक दिलाओ तब वह शादी करेगा। अगर दहेज नही दिया तो वह शादी नही करेगा। परिजन इतना दहेज दे पाने में असमर्थ थे। इसी से परेशान होकर बहन ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment