युवक ने कमरे के अंदर टीन शेड के कुंडे पर रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिंसडा थाना क्षेत्र के इटरा मिलौली गांव निवासी हर्ष ने बताया कि उसके 42वर्षीय पिता विनोद पुत्र कल्लू सिंह ने शुक्रवार की रात कमरे के अंदर टीन शेड़ के कुंडे पर रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। सुबह घरवालो की नीद खुली देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। शव देखते ही परिजनो में चीख पुकार मच गई। शोर गुल सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। आनन फानन फंदा काट कर उसे नीजे उकतार लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक किसानी करता था। वह अपने पीछै पत्नी सुरेखा के अलावा एक पुत्र एक पुत्री छोड़ गया है।