बाँदा-पुलिस के हत्थे चढ़ा जिले का मोस्ट वांटेड अपराधी,आरोपी पर दर्ज हैं 16 मुकदमे

SHARE:

जनपद के मोस्ट वांटेड एवं टॉप-10 तथा शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी को पुलिस ने पकड़ा है। अभियुक्त के विरुद्ध जनपद के अलावा अन्य कई जनपदों में हत्या के प्रयास,लूट सहित दर्जनों संगीन मामले दर्ज है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाए जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना नरैनी पुलिस द्वारा जनपद बांदा के टॉप-10 वांछित एवं शातिर हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त आमिर पुत्र शेरा निवासी कबौली थाना नरैनी को गिरफ्तार किया गया है। सीओ नरैनी प्रवीण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त आमिर पुत्र शेरा जनपद बांदा का टॉप-10 वांछित एवं शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। अभियुक्त के विरुद्ध जनपद बांदा,फतेहपुर,हमीरपुर सहित विभिन्न जनपदों में हत्या के प्रयास,लूट एवं अन्य संगीन अपराधों के कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तार करने वाली टीम में कल्बे अब्बास खाँ,आरक्षी अजय यादव शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment