बाँदा-बिना संसाधन के बाढ़ से बचाव के दिये टिप्स

SHARE:

दैवी आपदा पर राज्य स्तरीय माक एक्सरसाइज केन नदी तट पर आयोजित हुआ। जहाँ स्काउट गाइड छात्र-छात्राओं को आपदा में बिना किसी संसाधन के स्टेचर बनाकर बाढ़ पीड़ितों को उचित स्थान पर ले जाने का प्रशिक्षण दिया गया।
जिला अधिकारी अमित आसेरी के निर्देशन में दैवी आपदा पर राज्य स्तरीय माक एक्सरसाइज केन पथ बांदा पर संपन्न हुआ। जिला नोडल प्रभारी प्रधानाचार्य जिला स्काउट कमिश्नर मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने बाढ़ आपदा पर बचाव के अनेकों उपाय बताए। जिला प्रशिक्षण आयुक्त अशोक कुमार ने आपदा में बिना किसी संसाधन के स्टेचर बनाकर बाढ़ पीड़ितों को उचित स्थान पर ले जाने का प्रशिक्षण दिया। जिला सचिव सरोज कुमार ने स्काउट गाइड को तैराकी के माध्यम से बाढ़ पीड़ितों को बचाने के अनेकों तरीकों को बताया। उक्त प्रशिक्षण में अरुण कुमार अग्रहरी जिला संगठन कमिश्नर स्काउट ने बाढ़ पीड़ितों को प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी दी। इसी क्रम में आराधना गौतम जिला प्रशिक्षण आयुक्त द्वारा माक एक्सरसाइज पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के अगले चरण में स्मिता द्विवेदी ने सभी स्काउट गाइड बाढ़ पीड़ितों को किस प्रकार उचित स्थान पर पहुंचाया जा सकता है तथा उनको उचित सुझाव एवं भय मुक्त वातावरण बनाये रखने पर वृहद जानकारी दी। कार्यक्रम में कुलदीप श्रीवास ट्रेनिंग काउंसलर,अंकित त्रिपाठी सहित जेपी शर्मा इंटर कॉलेज बबेरू के स्काउट तथा भगवती प्रसाद ओमर बालिका इंटर कॉलेज बांदा की गाइड उपस्थित रही। स्काउट गाइड द्वारा अनेको समाजसेवी कार्यक्रमो में लगातार हिस्सा लेते रहे आगामी बाढ़ आपदा में स्काउट गाइड को समय से पूर्व बचाव हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment