स्वच्छता समिति की बैठक में पुराने शौचालयों में रेट्रोफिटिंग के कार्य में डीएम ने नरैनी तथा महुआ में प्रगति लाने के निर्देश दिये है।
जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पुराने शौचालयों में रेट्रोफिटिंग के कार्य में नरैनी और महुआ में प्रगति लाने के निर्देश दिये। उन्होंने सिटिजन एप पर आवेदन किये गये शौचालय की पात्रता की जांच कराये जाने एवं पात्रता में एकरूपता रखने के निर्देश दिये। उन्होंने आरआरसी सेन्टरों के संचालन एवं निर्माणाधीन की समीक्षा करते हुए निर्माणाधीन छः आरआरसी सेन्टरों का कार्य शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये हैं। अनारम्भ आरआरसी सेन्टर के निर्माण हेतु शीघ्र भूमि चिन्हित किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्माण किये जा चुके आरआरसी सेन्टरों को शीघ्र संचालित कराये जाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने सामुदायिक शौचालय की मरम्मत कराये जाने तथा सामुदायिक शौचालयों को विधिवत रूप से संचालित रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कार्य नही करने वाले खण्ड प्रेरकों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने महुआ में सामुदायिक शौचालय की मरम्मत का कार्य शीघ्र कराये जाने तथा संचालित सामुदायिक शौचालयों की फोटोग्राफ सहित सूची भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय,पीडी डीआरडीए,समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।