बीमारी के चलते युवती की मौत हो गई। वहीं पिता ने टीवी,बाइक की मांग पूरी न होने पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
जनपद बाँदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र के कल्हरा गांव निवासी मोहम्मद अनीस उम्र 19 वर्ष पत्नी कायनाज के शनिवार की रात अचानक उसके पेट में दर्द होने लगा। घरवालो ने पहले उसका घरेलू उपचार किया। लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे रानी दुर्गावती मेंडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता अख्तर उर्फ पप्पू निवासी कांशी राम कालोनी ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी पांच माह पहले की थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में बाइक और टीवी की मांग करने लगे। न देने पर बेटी को प्रताड़ित करते थे। पिता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुराली जनो ने उसकी बेटी को मारपीट कर मार डाला है। इधर पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।