बाँदा-पुलिस परीक्षा को लेकर निरंतर बरती जा रही सतर्कता

SHARE:

पारदर्शिता के साथ नकलविहीन परीक्षा कराये जाने को लेकर डीएम,एसपी केंद्रों में भृमण शील रहे। तैनात अधिकारी,कर्मचारियों को सतर्कता का पाठ पढ़ाया।
पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 के द्वितीय दिवस परीक्षा की शुचिता,पारदर्शिता एवं नकलविहीन संचालन सुनिश्चित कराये जाने को लेकर जिलाधिकारी अमित आसेरी ने पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के साथ संयुक्त रूप से जनपद के तिंदवारा इंटर मीडियट कॉलेज एवं खानकाह इंटर कॉलेज परीक्षा केन्द्रों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग,सीसीटीवी निगरानी,सुरक्षा व्यवस्था तथा परीक्षा संचालन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों को केन्द्र व्यवस्थापकों को शासन के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment