बाँदा-अधिकारियों तथा विभागों की लोकेशन बताकर वाहनों की पासिंग कराने वाले पकड़े गए दो लोकेशन बाज

SHARE:

अधिकारियों तथा विभागों की लोकेशन बताकर वाहनों को पास कराने वाले दो लोकेशन बाजों को पुलिस ने पकड़ा है। जिनके कब्जे से लोकेशन वसूली के 79 हजार रुपये बरामद हुए हैं।
सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि हो कि गिट्टी,बालू एवं मौरंग से लदे वाहनों का जनपद बांदा से होकर अन्य जनपदों एवं राज्यों में निरंतर आवागमन होता है। जिसमें ओवरलोड,अवैध तथा बिना प्रपत्रों के वाहनों को जनपद बांदा के विभिन्न थाना क्षेत्रों की सीमा से सुरक्षित रूप से पार कराने हेतु थाना मटौंध क्षेत्र के ग्राम बसहरी निवासी प्रेम नारायण पुत्र बाबूलाल निवासी बसहरी थाना मटौंध,प्रमोद कुमार पुत्र कालीचरन निवासी बसहरी थाना मटौंध द्वारा प्रवर्तन अधिकारियों (खनिज,परिवहन,राजस्व, सेलटैक्स,पुलिस आदि) की लोकेशन की जानकारी प्राप्त कर ट्रक मालिकों एवं चालकों को उपलब्ध करायी जाती है। जिससे उन्हें सुरक्षित मार्ग बताकर ओवरलोड वाहनों को पास कराया जाता हैं । इस प्रकार की गतिविधियों से न केवल शासन को भारी राजस्व की क्षति हो रही है। बल्कि सम्बन्धित प्रवर्तन अधिकारियों की सुरक्षा पर भी गंभीर खतरा रहता है। दोनों अभियुक्त प्रेम नारायण व प्रमोद कुमार द्वारा अवैध/ओवरलोड गाड़ियों को पार कराने का दबाव बनाते हुए बसहरी तिराहे पर वाद विवाद किया गया था। जिसमें सम्बन्ध में थाना मटौंध पुलिस पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसके क्रम में थाना मटौंध पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है । बांदा पुलिस द्वारा संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त अभियुक्तों पर निरन्तर कार्यवाही की जा रही है, जो भी अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त होंगे या जो भी व्यक्ति वैध खनन एवं परिवहन में व्यवधान उत्पन्न करेंगे उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र कुमार सिंह,उप निरीक्षक विकास नेहरा,आरक्षी अभिषेक यादव शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment