बाँदा-चाचा ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म,गर्भवती होने पर खिलाई दवा

SHARE:

अकेला पाकर चाचा घर में घुस गया और भतीजी को दबोचकर उसके साथ जबरियाँ दुष्कर्म करने के बाद भाग खड़ा। गर्भवती होने पर भतीजी को गर्भपात की दवा खिला दी। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है।
जानकारी के अनुसार जनपद के थाना कोतवाली देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव कि रहने वाली 18 वर्षीय युवती छह माह पहले घर पर अकेली थी। तभी मौका पाकर चाचा घर में घुस आया और बुरी नियत उसे दबोचने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी भाग खड़ा हुआ। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई। गर्भवती होने पर पड़ोसियो में काना फूसी होने लगी। युवती ने यह बात घर में किसी को भी नहीं बताई। गर्भवती होने की जानकारी आरोपी को हो गई। तब उसने उसे गर्भपात कराने की जबरन दवा खिला दिया। जिससे उसका घर पर ही गर्भपात हो गया। हालत खराब होने पर एंबुलेस के मदद से परिजनों ने उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। तब मामले की जानकारी घरवालों को हो सकी। परिजनो ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल किया।थानाक्षध्यक्ष सीपी तिवारी बताया कि मामला छह माह पुराना है। आरोपी बाबू पुत्र महेश्वरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद गुरूवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment