बाँदा-गेंहू खरीद में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त-अजीत

SHARE:

गेंहू खरीद केंद्रों में बोरे की कमी के कारण गेहूँ खरीद कार्य बाधित न होने पाए। आयुक्त ने निर्देशित किया है कि खरीद केन्द्रों से गेहूँ का नियमित एवं समयबद्ध उठान सुनिश्चित किया जाए।
भारतीय किसान यूनियन चित्रकूटधाम मण्डल के द्वारा आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल अजीत कुमार से मण्डल के जनपदों में संचालित गेहूँ खरीद केन्द्रों पर व्याप्त समस्याओं के सम्बंध बताया कि मण्डल खरीद केन्द्रों पर बोरे पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हैं। जिससे गेहूँ खरीद कार्य प्रभावित हो रहा है। साथ ही गेहूँ का समय से उठान न होने के कारण खरीद प्रक्रिया बाधित हो रही है। तौल प्रक्रिया में भी अनियमितताओं की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं।
किसान यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा यह भी बताया कि बोरे की कमी एवं उठान में विलम्ब के कारण किसानों को कई-कई दिनों तक खरीद केन्द्रों पर इंतजार करना पड़ रहा है। जिससे उन्हें आर्थिक एवं मानसिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने आयुक्त से मांग की कि सभी खरीद केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा में बोरे उपलब्ध कराये जाएं तथा गेहूँ उठान एवं तौल प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाया जाए। मामले को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त अजीत कुमार द्वारा तत्काल सम्भागीय खाद्य नियंत्रक,चित्रकूटधाम मण्डल,उप निबन्धक एवं उपायुक्त सहकारिता, चित्रकूटधाम मण्डल तथा प्रबन्धक,भारतीय खाद्य निगम,चित्रकूटधाम मण्डल के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिये।
बैठक में आयुक्त अजीत कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिये कि मण्डल के समस्त खरीद केन्द्रों पर तत्काल प्रभाव से बोरे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। किसी भी दशा में बोरे की कमी के कारण गेहूँ खरीद कार्य बाधित न होने पाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि खरीद केन्द्रों से गेहूँ का नियमित एवं समयबद्ध उठान सुनिश्चित किया जाए। जिससे किसानों को अनावश्यक प्रतीक्षा एवं असुविधा का सामना न करना पड़े। आयुक्त ने तौल प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनाये रखने के निर्देश देते हुए कहा कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा शोषण की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित अधिकारी एवं केन्द्र प्रभारी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि खरीद केन्द्रों का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का सतत अनुश्रवण सुनिश्चित करें। किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान कराया जाए। यबैठक में यह भी निर्देश दिये गये कि मण्डल के समस्त जिलाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर खरीद कार्य की दैनिक समीक्षा की जाए। खरीद केन्द्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट प्रतिदिन उपलब्ध करायी जाए। आयुक्त ने कहा कि शासन की मंशानुरूप किसानों से गेहूँ खरीद का कार्य पूरी पारदर्शिता,सुगमता एवं समयबद्धता के साथ सम्पन्न कराया जाना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई