पश्चिम बंगाल-बाइक सवार ने फेंका,बीजेपी के पाँच कार्यकर्ता हुए घायल

SHARE:

चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में लगातार हिंसाजारी है। बाइक सवार ने बम फेंका दिया। जिसमें पांच भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए।
पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले के पनिहाटी इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं पर देशी बम फेंके जाने से कम से कम पांच कार्यकर्ता घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी। यह हमला शुभेंदु अधिकारी के लंबे समय से निजी सहायक रहे चंद्रनाथ रथ की हत्या के कुछ घंटों बाद हुआ। पुलिस ने बताया कि यह घटना आधी रात के बाद पनिहाटी नगरपालिका के वार्ड नंबर 2 में दत्ता रोड पर हुई।
लगातार फेंके गए तीन बम
पता चला है कि कुछ भाजपा कार्यकर्ता आम लोगों से बात कर रहे थे, तभी कुछ उपद्रवी बाइक पर सवार होकर मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक पर सवार चार लोगों ने वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं पर बम फेंके। तीन बम लगातार फेंके गए, जिसके बाद उपद्रवी भाग गए। इस बम विस्फोट में पांच भाजपा कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से इलाके में काफी तनाव फैल गया। घायलों को गंभीर हालत में आरजी कार मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया। खबरों के मुताबिक उनका वहां इलाज चल रहा है। वहीं, खबर मिलते ही खारदाह पुलिस स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। केंद्रीय बल भी वहां पहुंचे। उन्होंने स्थिति को नियंत्रण में किया और इलाके में गश्त की। खारदाह पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। वहीं, बदमाशों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment