फतेहपुर-मुठभेड़ में पकड़ा गया दुष्कर्म का मुख्य आरोपी,घोषित था एक लाख का ईनाम

SHARE:

मंगेतर के सामने युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी तथा एक लाख के इनामी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है।
फतेहपुर जनपद के खागा कोतवाली क्षेत्र स्थित एक बाग में मंगेतर संग घूमने गई युवती को 24 अप्रैल को भाजपा नेता बबलू सिंह ने अपने साथियों युवराज सिंह और ललित सिंह के साथ पकड़ा था। बंधक बनाकर युवती के साथ युवराज सिंह ने दुष्कर्म किया था। ललित और बबलू सिंह ने अश्लील हरकतें की थी।
दुष्कर्म के बाद बनाये थे अश्लील वीडियो
आरोपियों ने उनके अश्लील वीडियो बनाए थे और वायरल की धमकी देकर रुपये भी वसूले थे। पुलिस ने युवराज और ललित को गिरफ्तार कर लिया था। भाजपा नेता बबलू सिंह करीब 11 दिन बाद मुठभेड़ में पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी खागा कोतवाली क्षेत्र में ससुर खदेरी नदी के पास छिपा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम में मौके पर पहुंची। आरोपी ने पुलिस पर फायर किया। बचाव में पुलिस की ओर से फायरिंग की गई। पुलिस की गोलियां आरोपी के दोनों पैरों पर लगी। इसके बाद उसे पकड़ा जा सका। आरोपी बबलू पर प्रयागराज एडीजी ज्योति नारायण ने एक लाख का इनाम घोषित किया था।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई