मुरादाबाद-पत्नी के जिम जाने से नाराज व्यापारी ने की हत्या

SHARE:

पत्नी के जिम जाने से नाराज व्यापार ने हैंडल मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी ने गिरने की कहानी बनाते हुए कहानी रच डाली। लेकिन पुलिस की कड़ाई के चलते वह टूट गया।
मुरादाबाद के कटघर थाना
इलाके में डबल फाटक के पास बुधवार को जिम जाने से नाराज स्क्रैप व्यापारी शोभित गुप्ता ने अपनी पत्नी पूनम गुप्ता (35) की शटर खोलने वाले हैंडल से सिर पर हमला कर हत्या कर दी। इस वारदात को सुबह दस बजे अंजाम दिया। उसने हत्या की वारदात को हादसा दर्शाने की भी कोशिश की। पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी कि उसकी पत्नी गिरकर घायल हो गई है। बहुत खून बह रहा है, लेकिन हालात देखकर पुलिस को शक हुआ और कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने हत्या करना कबूल लिया। उसका कहना था कि वह पत्नी से रोज कहता था कि जिम मत जाया करो लेकिन वह मानती नहीं थी। पुलिस के मुताबिक, कटघर क्षेत्र में डबल फाटक के पास टावर वाली गली निवासी शोभित गुप्ता की शादी दस साल पहले रामपुर जिले के बेलदारान निवासी पूनम गुप्ता के साथ हुई थी। दंपती की एक बेटी आराध्या भी है।
शोभित की डबल फाटक पर स्क्रैप की दुकान है। बताया जा रहा है कि पूनम गुप्ता एक्सरसाइज करने के लिए जिम जाती थीं। शोभित इसका विरोध करता था। इसी बात को लेकर शोभित और पूनम के बीच अक्सर विवाद होता था। बुधवार की भी पूनम जिम गई थीं।
सुबह करीब दस बजे पूनम जिम से घर लौटीं तो पति से फिर विवाद हुआ। उस वक्त उनकी बेटी स्कूल जा चुकी थी। विवाद के बीच गुस्साए शोभित ने घर में रखे दुकान का शटर खोलने वाला हैंडल पत्नी के सिर पर मारकर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी के शव को बेड पर रख दिया। शाम करीब छह बजे आरोपी ने एंबुलेंस को और 112 नंबर पर पुलिस को फोन कर पत्नी के गिरकर घायल होने की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का शव बेड पर पड़ा था। इसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया। सख्ती से की गई पूछताछ में उसने पुलिस के सामने हत्या की बात स्वीकार कर ली। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मायके वालों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
बचने की साजिश रचता रहा आरोपी
शोभित ने अपनी पत्नी पूनम की हत्या को हादसा दिखाने और खुद को बचाने के लिए साजिश रची। दोपहर में स्कूल से आई बेटी ने अपनी मां के बारे में पूछताछ की तो शोभित ने उसे बताया कि वह बाहर गई है। शाम तक वापस आ जाएगी। इसके बाद आरोपी ने बेटी को खाना खिलाया और दूसरे कमरे में सुला दिया। शाम को आरोपी ने पुलिस और एंबुलेंस को कॉल की। उसने बताया कि घर में काम करते समय उसकी पत्नी गिरकर घायल हो गई है। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो महिला के सिर में चोट थी और उसकी मौत भी हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई