बाँदा-कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत

SHARE:

बाइक सवार युवकों तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिस पर बाइक सवार दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार छतरपुर जनपद के गौहानी गांव निवासी 40 वर्षीय रमेश पुत्र छोटे गांव के ही अपने 35 वर्षीय दोस्त मुलायम पुत्र जालंधर प्रजापति के साथ रिश्तेदारी में निमंत्रण करने नरैनी आया था। तभी नरैनी के बरकोला कला गांव में रिश्ते के चाचा के यहां शादी कार्यक्रम के बाद रात में दस बजे दोनों अपने गांव गौहानी लौटने लगे। तभी नरैनी-खजुराहो हाईवे पर मुकेरा गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार से कार ने बाइक में टक्कर मार दी। काफी दूर तक बाइक सवार कार में फंसकर घिसटते चले गए। जिस पर दोनों की मौत हो गई। मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने देखा,तब घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर करतल चौकी इंचार्ज सूबेदार बिंद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक रमेश के चाचा बाबू ने बताया कि उसके भाई अजय उर्फ बबलू की 30 अप्रैल को शादी है। भाई के शादी के कार्ड भी वह बांट रहा था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि वाहन की तलाश की जा रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment