बाँदा-बेवजह मरीजों न करें रेफर,निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने दी नसीहत

SHARE:

बेवजह मरीजों को रिफर करें। मरीजों को मेडिकल कॉलेज से ही दवाइयां मुहैया कराई जाए। उपरोक्त निर्देश कमिश्नर ने मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के दौरान दिए।
आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल अजीत कुमार ने सोमवार को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बाँदा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों की उपस्थिति,दवाओं की उपलब्धता,अस्पताल परिसर की साफ-सफाई एवं पेयजल व्यवस्था दुरुस्त मिली। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी मरीज को अनावश्यक रूप से रेफर न किया जाए तथा अधिकतम उपचार मेडिकल कॉलेज स्तर पर ही उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि मरीजों को समुचित एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराना चिकित्सकीय व्यवस्था की प्राथमिक जिम्मेदारी है। साथ ही सभी आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए,ताकि किसी भी मरीज को बाहर से दवा खरीदने के लिए बाध्य न होना पड़े। आयुक्त ने निर्देशित किया कि यदि किसी विशेष परिस्थिति में दवा बाहर से मंगवानी आवश्यक हो,तो मरीजों को प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों से सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण दवाएं प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया जाए। उन्होंने सभी वार्डों में नियमित साफ-सफाई,शुद्ध पेयजल की उपलब्धता तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया।गर्मी के दृष्टिगत आयुक्त ने निर्देश दिए कि अस्पताल परिसर में पर्याप्त पेयजल, पंखे/कूलर की व्यवस्था,छायादार प्रतीक्षा स्थल तथा हीट वेव से बचाव हेतु आवश्यक चिकित्सा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ रखते हुए हीट स्ट्रोक के संभावित मरीजों के उपचार हेतु पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने को कहा गया। आयुक्त ने यह भी निर्देशित किया कि सभी चिकित्सक एवं स्टाफ समय से उपस्थित रहें तथा ड्यूटी रोस्टर को सार्वजनिक स्थान पर प्रदर्शित किया जाए। जिससे मरीजों को सुविधा मिल सके। उन्होंने ई-संजीवनी सेवा का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने पर बल देते हुए कहा कि इसके माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को भी विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराया जा सकता है। इसके अतिरिक्त आयुक्त ने मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने,अस्पताल में शिकायत निवारण प्रणाली को सक्रिय रखने,हेल्प डेस्क को प्रभावी बनाने तथा मरीजों के मार्गदर्शन हेतु स्पष्ट सूचना-पट्ट लगाने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि आमजन को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment