जेल जाने के भय से हत्यारोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सप्ताह भर पहले आरोपी ने नहाते समय पत्नी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी थी। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। जानकारी के अनुसार
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गौरी खानपुर गांव निवासी सोमवार की सुबह 50 वर्षीय अधेड़ का शव गांव स्थित बबूल के पेड़ पर तहमत के सहारे फंदे पर लटकता मिला। ग्रामीणों ने देखा,तब सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।फॉरेसिक टीम ने भी नमूने लेने के साथ साक्ष्य संकलित किये। गांव वालों ने शव की शिनाख्त बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव निवासी मोबीन शेख पुत्र सुबराती शेख के रूप में की। मृतक के पुत्र मोइन ने बताया कि उसका पिता मुम्बई में रह कर बर्तन में पॉलिस करने का काम करता था। वह एक पखवारा पहले गांव आया था। 16 अप्रैल की सुबह उसकी मां सरिफिया नहा रही थी। तभी पिता हाथ में कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और मां को गाली गलौज करने लगा। सरिफियां ने जब विरोध किया। तो इसी बात को लेकर दोनो में विवाद हो गया। इसी के चलते पिता मोबीन ने उसकी कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस की तीन टीमें उसकी खोज बीन में जुटी हुई थी। पुत्र मोइन का कहना है कि गिफ्तारी के भय से उसके पिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।