फतेहपुर-जिस दुकान में अखिलेश यादव ने पी चाय,उस दुकान में खाद्य विभाग ने मारा छापा

SHARE:

जिस दुकान में अखिलेश यादव ने चाय पी थी। उस दुकानदार ने खाद्य विभाग ने छापा मारा है। दुकानदार का कहना है कि जब से उसने सपा सुप्रीमो को चाय पिलाई है। तब से उसे निरंतर परेशान किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बेहरा चौकी के पास स्थित एक चर्चित चाय की दुकान में फूड सेफ्टी विभाग ने छापेमारी कर चाय का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा है। इसी दुकान में दो माह पहले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चाय पी थी। इसके बाद से दुकान तेजी से चर्चा में आ गई।दुकान मालिक शेषमन यादव ने बताया कि फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी पहुंचे। उन्होंने चाय के सैंपल लिए,पूछा कि एल्युमिनियम के बर्तन में चाय क्यों नहीं बनाते हो। शेषमन का कहना है कि अखिलेश यादव के आने के बाद से ही परेशान किया जा रहा है। दुकानदार ने बताया कि जब से अखिलेश यादव दुकान में आए हैं,तब से लोग परेशान कर रहे हैं। खाद्य निरीक्षक धीरेंद्र दीक्षित ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर अहमद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि चाय बनाने में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा। इस पर टीम ने सैंपल लिया है। गौरतलब हो कि बीते 20 फरवरी को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को खागा तहसील के अफोई गांव में पूर्व विधायक मोहम्मद शफीर के घर पहुंचे थे। वहां से लौटते वक्त खागा चौकी चौराहा पहुंचे, शेषमन की दुकान में कुल्हड़ की चाय पी। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर फोटो भी वायरल की थी।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई