गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांटेड चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त गैंग बनाकर अपने अन्य साथियों के साथ,चोरी नकबजनी आदि की घटनाओं को अंजाम देता था।
गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में लगातार फरार रहने के चलते अभियुक्त
अरूण पुत्र दशरथ निवासी ग्राम प्रसिद्धपुर थाना राजापुर पहाड़ी जनपद चित्रकूट पर पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के द्वारा अभियुक्त की जल्द गिरफ्तारी हेतु 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। जिसे थाना नरैनी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम प्रसिद्धपुर राजापुर पहाड़ी मार्ग चित्रकूट से गिरफ्तार कर लिया गया है।अभियुक्त के विरुद्ध बनाकर चोरी, लूटपाट,नकबजनी तथा हत्या के प्रयास सहित कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। एएसपी शिवराज ने बताया कि पूर्व में दिनांक 07.03.2026 को गैंग के एक अन्य सदस्य रवि पुत्र रामचन्द्र निवासी राजनगर थाना नरैनी जनपद बांदा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक नरैनी संदीप तिवारी,उप निरीक्षक कल्बे अब्बास खां,आरक्षी महेश कुमार,अनूप कुमार मिश्रा शामिल रहे।