बाँदा-तीन दिवसीय अंडर 14 कैम्प का हुआ उद्घाटन

SHARE:

डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में अंडर 14 के तीन दिवसीय क्रिकेट कैंप आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। कैम्प में खिलाड़ियों को हिस्ट्री ऑफ़ क्रिकेट,एंड्रॉरेन्स,स्ट्रेचिंग, कूलिंगडाउन आदि के बारे में प्रशिक्षित किया गया।
मंगलवार को डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में अंडर 14 के तीन दिवसीय क्रिकेट कैंप स्पोर्ट्स स्टेडियम बाँदा में क्रिकेट कोच शिव प्रताप सिंह की देखरेख में प्रारम्भ हुआ। जिसमे अंडर 14 के 20 खिलाड़ियों नें क्रिकेट कैंप में प्रतिभाग किया। क्रिकेट कैंप में खिलाड़ियों को हिस्ट्री ऑफ़ क्रिकेट, एंड्रॉरेन्स, स्ट्रेचिंग, कूलिंगडाउन,बेसिक स्किल में बैटिंग,बॉलिंग,विकेट कीपिंग,की स्किल बताई गई। क्रिकेट कैंप का उद्घाटन पूर्व रणजी प्लेयर आलोक भट्ट द्वारा किया गया और साथ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव वासिफ जमा एवं अध्यक्ष धनंजय करवरिया और साथ में उपाध्यक्ष महेंद्र कछवाह,कोषाध्यक्ष मनोज मिश्रा,एवं सभी DCA पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment