गाली गलौज का विरोध करना महिला को महंगा पड़ गया। पड़ोसियों ने धारदार हथियार से उसकी नाक काट दी।
कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के फुफुवार सुई थोक गांव में मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पड़ोसियों ने माया देवी पर हमला कर उनकी नाक काट दी। पीड़िता ने बताया कि घटना 29 मार्च की रात करीब नौ बजे की है। गांव के ही रहने वाले भिखारी लाल, रवि और अरुणा देवी ने गाली गलौज शुरू कर दी। जब इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने लाठी डंडों से मारपीट की और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे माया देवी की नाक कट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पीड़िता ने महाराजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।