बाँदा-तमंचे के साथ पकड़ा गया मवेशी चोर,पुलिस ने भेजा जेल

SHARE:

तमंचे के साथ पुलिस ने मवेशी चोर को पकड़ा है। गिरफ्तार करने के बाद उसे जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में रविवार को थाना गिरवां पुलिस द्वारा भैस चोरी करने वाले अभियुक्त को 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। गिरवा प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि ग्राम जरर के रहने वाले बच्चू द्वारा थाना गिरवां पर प्रार्थना देकर बताया कि दिनांक 31 मार्च की देर रात को अज्ञात चोरों द्वारा उसकी भैस चोरी कर ली गई है। सूचना पर तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने त्वरित रुप से कार्यवाही करते हुए अभियुक्त नवलकिशोर उर्फ पंजाबी पुत्र लालमन उर्फ कडाके निवासी तिन्दुही थाना गिरवां को छिवांव मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है।गिरफ्तार करने वाली टीम में गौरव कुमार मिश्र,आरक्षी गोकुलेश शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई