बाँदा-यातायात नियमों के पालन न करने वालों को यातायात पुलिस ने सिखाया सबक,किये 270 वाहनों के चालान

SHARE:

रविवार को दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के विरुद्ध यातायात पुलिस के द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान चारपहिया वाहनों में लगी काली फिल्म को हटाया गया। साथ ही दो पहिया वाहनो पर बिना हेलमेट,ड्राइविंग लाइसेंस व तीन सवारी बैठाकर वाहनों का प्रयोग करने वालो पर कार्यवाही की गई। इस दौरान 270 वाहनों के चालान किये जाने के साथ करीब 02 लाख 70 हजार जुर्माना वसूला गया।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में दुर्घटनाओं को रोकने तथा यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित कराने,सड़क सुरक्षा एवं आपराधिक/असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रविवार को यातायात पुलिस द्वारा शहर क्षेत्र में चारपहिया वाहनों में अवैध रूप से लगी काली फिल्म (Black Film / Tinted Glass) के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें चारपहिया वाहनों मे अवैध रुप से लगी काली फिल्मों को हटवाया गया और वाहन चालकों को काली फिल्म के दुष्परिणामों व कानून प्रावधानों के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया। साथ ही भविष्य में किसी भी निजी या व्यावसायिक वाहनों पर मनमाने ढंग से काली फिल्म का प्रयोग न करने के लिए की चेतावनी दी गई। इसी क्रम में यातायात पुलिस द्वारा बिना हेलमेट,सीट बेल्ट व दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न ले जाने को लेकर सख्त चेतावनी दी गई। साथ ही बताया गया कि यातायात नियमों का पालन करें। जनपद में यातायात व कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग प्रदान करें।अभियान के दौरान कुल 270 वाहनो के चालान करते हुए करीब 02 लाख 70 का जुर्माना वसूला गया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई